फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब: एडल्ट शो देखने के लिए हुई पैसे की कमी, शख्स ने कंपनी को ही लगा दी करोड़ों की चपत

Sat, 28 Aug 2021 03:32 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

लंदन में 55 वर्षीय डॉक्यूमेंट्री कंपनी के निर्माता मार्क जोहान ने एडल्ट वेबसाइटों पर ऑनलाइन शो देखने के लिए अपनी ही कंपनी को करोड़ों रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहा जाता है कि किसी भी चीज की बुरी लत इंसान को सड़क पर ला सकता है। एक ऐसा ही मामला लंदन से सामने आया है जहां 55 वर्षीय डॉक्यूमेंट्री कंपनी के निर्माता मार्क जोहान ने एडल्ट वेबसाइटों पर ऑनलाइन शो देखने के लिए अपनी ही कंपनी को करोड़ों की चपत लगा दी। दरअसल, ऑनलाइन एडल्ट शो देखने के लिए मार्क ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर एक करोड़ रुपया खर्च कर दिया। कंपनी के द्वारा इस रकम को लेकर कर्मचारी पर क्लेम किया गया, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा। 

विज्ञापन


लंदन की वेंचरलैंड कंपनी के नेशनल ज्योग्राफिक डॉक्यूमेंट्री निर्माता 55 साल के मार्क जोहान को कुछ दिनों से ऑनलाइन एडल्ट शो देखने की लत लग गई थी जिसके बाद उनका अधिकतर समय एडल्ट शो पर ही गुजरने लगा। और इसका परिणाम यह हुआ कि उन्होंने कंपनी की क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान करने लगे।

लंदन क्राउन कोर्ट में बीते शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई हुई। जहां कंपनी के वकील पीटर लैंकेस्टर ने अदालत को बताया कि मार्क उन दिनों वेंचरलैंड कंपनी के लॉजिस्टिक कार्यों को संभाल रहे थे। इसी बीच 2019 में मार्क को कंपनी की तरफ से क्रेडिट कार्ड दी गई। मार्क ने कंपनी के क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग किया और ऑनलाइन एडल्ट शो पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें