फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए आज से नया नियम, 72 घंटे पहले की रिपोर्ट और क्वारंटाइन में रहना होगा अनिवार्य

Mon, 04 Oct 2021 09:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

4 अक्तूबर यानी आज से सभी नागरिकों को भारत पहुंचने पर अपना वैक्सीनेशन रिपोर्ट कार्ड दिखाना होगा। इसके साथ उन्हें10 दिन तक उन्हें कारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा। बता दें कि ब्रिटेन ने कोविशील्ड की मान्यता नहीं देने पर भारत ने करारा जवाब दिया है। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट, - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन सरकर की यात्रा नियम के खिलाफ आज से भारत सरकार ने  नए यात्रा नियम लागू कर दिए हैं। भारत सरकार यूके नागरिकों के भारत आने को लेकर कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की है।  यह दिशानिर्देश आज यानी 4 अक्तूबर से शुरू हो गया है।  यह नियम सभी ब्रिटेन नागरिकों के लिए या वहां से भारत आने वाले लोगों पर लागू होगा। नागरिकों को भारत पहुंचने पर अपना वैक्सीनेशन रिपोर्ट तो दिखाना होगा।  इसके अलावा सरकार के आदेश का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


दरअसल, इंग्लैंड से रवाना होने से 72 घंटे पहले तक की RT-PRC रिपोर्ट लेकर चलना होगा और यहां आने पर उन्हें निगेटिव रिपोर्ट दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें भारत में आठ दिन बाद फिर से आर टीपीसीआर टेस्ट करवाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्हें इधर उधर भटकने नहीं दिया जाएगा। पूरे दस दिन उन्हें क्वारंटीन में रहना अनिवार्य होगा। 

भारत और ब्रिटेन सरकार के बीच कई सहमति हुई 
हालांकि, भारत सरकार की कार्रवाई के बाद ब्रिटिश हाई कमीशन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनकी नजरों में भारत सरकार से बातचीत जारी है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि कई लोग भारत से यूके आ रहे हैं। 62,500 छात्रों को इस साल जून तक वीजा दिया जा चुका है। ऐसे में आगे भी ट्रैवल को आसान बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें