गूगल देगा $80 करोड़ की मदद
गूगल ने कोरोना वायरस से जंग में मदद के लिए स्वास्थ्य संस्थानों और वैज्ञानिकों को $80 करोड़ की सहायता देने की घोषणा की है।
यूरोप में तीन लाख से ज्यादा मामले
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूरोप में कोरोना के रिकॉर्ड तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
इटली में एक दिन में 1000 मौतें, टूटा रिकॉर्ड
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इटली में लगातार कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जी रहा है। एक दिन में 1000 लोगों के मौत की खबर है, जो एक रिकॉर्ड है। इटली में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9000 से अधिक हुई।
Italy records almost 1,000 #COVID19 related deaths, highest in a day: AFP news agency
— ANI (@ANI) March 27, 2020
पाकिस्तान में 1300 मामलों की पुष्टि
पाकिस्तान में अभी तक कोरोना वायरस के 1,300 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें सिंध में 441, पंजाब में 427 और बलूचिस्तान में 131 हैं। इस वायरस की वजह से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 23 लोग ठीक हो गए हैं: पाकिस्तान सरकार
As of today, Pakistan has 1,300 confirmed cases of #COVID19, including 441 in Sindh, 427 in Punjab, and 131 in Baluchistan. 9 people have also lost their lives due to the virus, while 23 have recovered: Pakistan Government
— ANI (@ANI) March 27, 2020
अमेरिकी विमान वाहक जहाज पर कोराना वायरस मामले बढ़े
प्रशांत महासागर में अमेरिका के विमान वाहक पोत थियोडोर रूजवेल्ट पर कोरोना वायरस के मामले बढ़कर कम से कम 23 तक पहुंच जाने के बाद प्रशासन बंदरगाह पर पूरे चालक दल को पृथक करने पर विचार कर रहा है। स्थानीय मीडिया में ऐसी खबर हैं।
इस सप्ताह के प्रारंभ में तीन नाविकों के परीक्षण में वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें वहां से निकाला गया था। चीफ ऑफ नवल ऑपरेशंस एडमिरल माइक गिल्डे ने गुरुवार को एक बयान में कहा था, 'कोविड-19 के और पोजिटिव मामले सामने आए हैं।'
कोरोना वायरस बेहद गंभीर , स्थिरता के लिए करेंगे उपाय: सिंगापुर के प्रधानमंत्री
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सुएन लूंग ने कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में क्या होने वाला है, यह कोई नहीं जानता है।
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार सिंगापुर की अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान करने, नौकरियां बचाने तथा कंपनियों को बचाये रखने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।
पीएम लूंग कहा कि जो भी करने की जरूरत पड़ेगी, हम करेंगे। हम चाहते हैं कि लोग इस विपदा से उबरें। हमें ऐसा कोई भ्रम नहीं है कि सब खत्म हो चुका है क्योंकि आने वाले समय में क्या होने वाला है, यह कोई नहीं जानता है।
ईरान में मृतकों की संख्या 2,378 पहुंची
ईरान ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस से 144 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस देश में मृतकों की आधिकारिक संख्या 2,378 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता किन्योश जहांपुर ने टेलीविजन पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 24 घंटे में हमने देशभर में कोरोना वायरस के 2,926 नए मामलों की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि इससे पूरे देश में पुष्ट मामलों की संख्या 32,332 पहुंच गई है। इनमें से अब तक 11,133 मरीज ठीक हो गए है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस वायरस से संक्रमित लगभग 2,900 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ईरान इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है।
स्पेन में पिछले 24 घंटों में 769 मौतें, मरने वालों की कुल संख्या 4,858 हुई
स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 769 लोगों की मौतें हुई हैं, जो किसी एक दिन में सर्वाधिक संख्या है।
इसके साथ ही इस महामारी से देश में मरने वाले लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 4,800 पार कर गई। स्पेन की सरकार ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से प्रदर्शित होता है कि मृतकों की संख्या बढ़ कर 4,858 हो गई है जबकि संक्रमण के मामले 64,059 पर पहुंच गए हैं। पिछले दिन के 18 प्रतिशत की तुलना में यह (संक्रमण की) वृद्धि दर 14 प्रतिशत दर्ज की गई
ईरान में मरने वालों की संख्या 144
ईरान ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या 144 बताई। इसके साथ ही यहां कुल संख्या 2,378 हो गई है।
ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक भी कोरोना के शिकार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बाद ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैन्कॉक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैः समाचार एजेंसी एएफपी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि ब्रिटेन में अब तक 12,000 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और 578 लोगों की मौत हो चुकी है।
United Kingdom Prime Minister Boris Johnson tests positive for #COVID19 pic.twitter.com/ZgQj4gV7sz
— ANI (@ANI) March 27, 2020
सेना के हवाले दक्षिण अफ्रीका, 21 दिनों का लॉकडाउन
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के दक्षिण अफ्रीका ने भी शुक्रवार से सेना की निगरानी में देशव्यापी लॉकडाउन (बंदी) की घोषणा की है।
27 मार्च की मध्यरात्रि से लेकर अगले तीन हफ्ते तक लागू रहने वाले लॉकडाउन के कारण देशभर के करीब 5.7 करोड़ लोग अपने घरों में ही रहने को मजबूर होंगे।
केन्या, रवांडा और माली जैसे कुछ अफ्रीकी देशों ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंध लागू किए हैं।
अफ्रीकी देशों में संक्रमण के अब तक करीब 3,203 मामले सामने आए हैं, जबकि 87 लोगों की मौत हुई है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरोना वायरस संकट पर अब तक कोई चर्चा नहीं, अध्यक्षता चीन के पास
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तेजी से गहरा रहे कोरोना वायरस संकट पर चर्चा करने के लिए अब तक कोई बैठक निर्धारित नहीं की है।
दुनियाा भर में कोविड-19 के मामले 5,31,860 हो गए हैं और 24,057 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
वर्तमान में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन कर रहा है।
अमेरिका में चीन और इटली से भी ज्यादा 85, 653 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोविड-19 के कारण करीब 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है।
अब तक, विश्व भर में संयक्त राष्ट्र के 78 कर्मचारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में कहा कि दुनिया भर को प्रभावित करने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जंग लड़ने के लिए चीन और अमेरिका को एकजुट होना होगा।
सरकारी प्रसारक सीसीटीवी की खबर के मुताबिक दोनों देशों के बीच वायरस को लेकर हाल के दिनों में वाक युद्ध देखने को मिला था लेकिन शी ने ट्रंप से कहा कि चीन, अमेरिका के साथ सभी सूचनाएं एवं अनुभव साझा करना जारी रखना चाहता है।
वेनेजुएला में कोरोना वायरस से पहली मौत
वेनेजुएला में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। गुरुवार को 47 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। उसे फेफड़ों से संबंधित बीमारी भी थी।
उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा कि उत्तरी अरागुआ राज्य के इस व्यक्ति को पहले से ही फेफड़ों संबंधी बीमारी थी।
रोड्रिगेज ने बताया कि निमोनिया की शिकायत के चलते मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तीन दिन बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।
दक्षिण अमेरिकी देश में कोरोना वायरस के 107 मामले सामने आए हैं। देश में पूरी तरह से लॉकडाउन है।
वैश्विक महामारी को लेकर वेनेजुएला काफी चिंतित है क्योंकि पहले से ही उसकी अर्थव्यवस्था जर्जर हालत में है।
कोरोना वायरस पर जी20 देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 पर जी20 नेताओं की आपात वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के बाद गुरुवार को कहा कि अमेरिका इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुनियाभर में अपने मित्रों और साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे पास कई अलग सुझाव, कई अच्छे सुझाव है, हम एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दुनियाभर के नेता उस समस्या पर बात करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एकजुट हुए।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने चर्चा की कि इन सभी देशों के लिए तत्काल सूचना और आंकड़े साझा करना कितना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि हम काफी हद तक ऐसा कर भी रहे हैं लेकिन हम और ज्यादा ऐसा करेंगे और एक-दूसरे को सूचित करेंगे कि हम इससे कैसे लड़ रहे हैं। यह थोड़ा अलग है लेकिन हम अलग तरीके से इससे निपट रहे हैं लेकिन इसमें काफी समरूपता है।
यूएस चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने कोविड-19 पर जी20 बैठक के बयान की प्रशंसा की जिसमें इस महामारी से लड़ने, वैश्विक अर्थव्यवस्था बचाने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार विवाद सुलझाने में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
इजराइल ने एअर इंडिया का आभार जताया
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच एअर इंडिया ने अपने विशेष विमान से 314 इजराइली नागरिकों को गुरुवार शाम को सुरक्षित उनके देश पहुंचा दिया। कई यात्रियों ने विमान से उतरते समय हाथों में भारत और इजराइल के झंडे लिए हुए थे।
इजराइली दूतावास ने विदेश मंत्रालय से इस संबंध में अनुरोध किया था जिसके बाद एअर इंडिया को विशेष विमान की व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
राष्ट्रीय परिवाहक ने चीन, इटली, ईरान और मैड्रिड में फंसे भारतीयों के लिए ऐसी ही उड़ानें संचालित की थी।
नयी दिल्ली में इजराइल के राजदूत रोन मल्का यात्रियों को विदा करने हवाईअड्डे आए और उन्होंने नि:स्वार्थ सेवा के लिए एअर इंडिया का आभार जताया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इजराइल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2,666 पर पहुंच गई है और अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
दुनियाभर में सबसे अधिक संक्रमित मरीजों की संख्या अमेरिका में
अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि अब यहां पर सबसे अधिक 82179 संक्रमित लोग हो चुके हैं।
अमेरिका में बृहस्पतिवार को 13968 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। यहां अब तक 1177 मौतें हुई हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबकि दुनिया में कोरोना वायरस के सर्वाधिक पुष्ट मामलों की संख्या अमेरिका में है।
स्पेन में मृतकों की संख्या चार हजार से ज्यादा
इटली (7503 मौत) के बाद इस महामारी के चलते दुनिया में सबसे ज्यादा 4089 मौत स्पेन में हुई हैं। यहां सरकार को इस संक्रमण को रोकने करने का कोई उपाय नहीं दिख रहा है।
सरकार को होटलों को अस्पतालों में और मैड्रिड के आइस रिंक को अस्थायी कब्रिस्तान में तब्दील करना पड़ा है।
मैड्रिड के एक अस्पताल में कार्यरत नर्स लिदिया परेरा के मुताबिक, हम नष्ट हो रहे हैं। हमें और ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है।
यूके में पहली बार एक दिन में सौ से अधिक मौत
यूके में पहली बार एक दिन में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। यहां अब मृतकों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है।
इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6153 नए मामले
इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 6153 नए मामले सामने आए हैं जिससे दुनिया भर में कुल संक्रमित लोगों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है।
यह जानकारी जॉन हॉपिकन्स विश्वविद्यालय ने दी। इटली में वायरस से संक्रमण के मामले 80 हजार 539 हो गए हैं जो लगभग चीन के बराबर है।
इटली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 662 मौत की सूचना दी जिससे देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 8165 हो गई है।
यहां पढ़ें 26 मार्च (गुरुवार) के सभी अपडेट