न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र चल रहा है, दुनिया के सबसे बड़े कूटनीतिक मंच पर एक के बाद एक बड़े नेता पहुंच रहे हैं लेकिन इस बार कहानी सिर्फ उन नेताओं की नहीं है, जो यूएन के मंच से दुनिया को संबोधित कर रहे हैं बल्कि उन चेहरों की भी है, जो इस बार महासभा से दूर हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएन महासभा को संबोधित किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी न्यूयॉर्क पहुंचे, लेकिन आतंकवाद के मुद्दे पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, दुनिया के 50 से ज्यादा नेता इस हाई-लेवल वीक में मौजूद नहीं हैं। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
सवाल है आखिर इतने बड़े नेता यूएन महासभा से दूर क्यों हैं?