ईरान की राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी एयरपोर्ट के पास हुए विमान हादसे में सभी 170 यात्रियों की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक यात्रियों और क्रू को ले जा रहे यूक्रेन के विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हादसे का शिकार हो गया। आपको बता दें कि इस हादसे से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था।