फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, एक घायल

कनीना। कनीना-अटेली-चेलावास मार्ग पर बुधवार दोपहर को दो बाइकों की हुई भिडंत में पूर्व सैनिक की मौत हो गई तथा एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में हाई सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव चेलावास निवासी इंद्रजीत सिंह (53) जो भारतीय सेना से सेवानिवृत्त। बुधवार को वह अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाकर गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अटेली-चेलावास रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में इंद्रजीत सिंह और दूसरी बाइक चला रहे गांव मेघनवास निवासी प्रवीण (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया। अस्पताल में अप नागरिक अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर सुंदरलाल ने जांच के बाद इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल प्रवीण की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। मृतक इंद्रजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहकर पारिवारिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। मृतक पूर्व सैनिक के दो पुत्र हैं, जो विवाहित हैं और निजी कंपनियों में कार्यरत हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें