दुनिया के लिए सबसे खौफनाक चेहरा बनकर उभरा आईएस अब रासायानिक हथियारों के जरिए दुनिया में मौत का कहर बरपाना की तैयारी में है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक निगरानी संस्था ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस यूरोप में रासायनिक हमलों को अंजाम दे सकता है। जानकारों की मानें तो खूंखार आतंकी संगठन यूरोप पर विनाशकारी रासायनिक हमले कर सकता है।