फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंकन बाइबल पर हाथ रखकर डोनाल्ड ट्रंप ने ली शपथ

Sat, 21 Jan 2017 11:37 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। डोनाल्ड ट्रंप ने करीब 18 मिनट का भाषण दिया। इस भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज बुश और बिल क्लिंटन को धन्यवाद दिया। इस भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज बुश और बिल क्लिंटन को धन्यवाद दिया। ट्रंप ने अमेरिकी जनता को भी उन्हें चुनने के लिए थैंक्यू कहा। ट्रंप ने कहा कि, अब बात करने का वक्त खत्म हो गया, अब ऐक्शन लिया जाएगा। मैं बाय अमेरिकन और हायर अमेरिकन का अनुसरण करूंगा। डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के चीफ जस्टिस ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। ऐतिहासिक पंरपरा को कायम रखते हुए ट्रंप ने लिंकन बाइबल पर हाथ रखकर अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई भेजी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें