चीन ने अपने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के जरिए भारत को फिर से चेतावनी दी है। इस चेतावनी में कहा गया है कि अगर डोकलाम से भारत अपनी सेना नहीं हटाता है तो जंग होकर रहेगी। ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू जिजिन ने एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें ये साफ किया गया है कि ये भारत को आखिरी चेतावनी है।