इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के उत्तर में स्थित असेह प्रांत में बुधवार तड़के 6.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया लेकिन इस दौरान सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है । असेह में रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनसे अफरातफरी मच गई, और कुछ नुकसान होने की भी ख़बर है। यह जानकारी भूविज्ञानियों ने दी है। आपको बता दें कि असेह साल 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी में तबाह हो गया था । भूवैज्ञानिको के मुताबिक इंडोनेशिया के पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप एवं ज्वालामुखी आते रहते हैं । रिंग ऑफ फायर में टेक्टोनिक प्लेट टकराती हैं। सुमात्रा में भूकंप अक्सर आते रहते हैं ।