पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल पर 2 रुपये 80 पैसे और डीजल पर 2 रुपये 3 पैसे की कटौती की घोषणा की. ये कटौती सरकार द्वारा किए गए दामों में कटौती के अतिरिक्त है. इस ऐलान के साथ ही सीएम बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने साफ कहा कि केंद्र सरकार 'तुगलकी' तरीके से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर हर राज्य के मामलों में दखलअंदाजी कर रही है. इतना नीचे तो हिटलर और स्टालिन भी नहीं गिरे थे.