यूपी पुलिस की महत्तवकांक्षी योजनाओं में से एक ‘डायल 100’ की एक तस्वीर आपको दिखाते हैं। सोमवार को शाम करीब शाम सात बजकर 23 मिनट पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में ‘डायल 100’ की एक जीप लावारिस हालत में सड़क के बीचो बीच खड़ी पाई गई। ‘डायल 100’ पूरी तरह से खाली थी, आस-पास कोई सिपाही तक नहीं था। बीच सड़क पर खड़ी इस ‘डायल 100’ से ट्रैफिक जाम हो रहा था, लोगों इसकी तस्वीरें खींच रहे थे, वीडियो बना रहे थे पर कोई भी पुलिसवाला नहीं आया।