एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उस वक्त यात्री परेशान हो गए जब उड़ान के बाद एयर कंडीशनर ने काम करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं, इसके साथ ही ऑक्सीजन किट के भी बंद होने की शिकायत सामने आई। एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो गया है। वहीं एयर इंडिया ने तकनीकी खराबी का हवाला देते हुए जांच की बात कही है।