कटक में चार साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई की गई है। कपड़े न धोने पर बच्ची की रिश्तेदार ने झाडू से उसकी पिटाई कर दी। पास की खड़े किसी आदमी ने इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। कटक पुलिस ने वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।