वरुणाघाटी की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश जिला मुख्यालय में फूटा। ज्ञानसू से कलक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली गई। ग्रामीणों ने डामरीकरण में देरी पर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सड़क के लिए स्वीकृत 17 करोड़ के बावजूद निविदा प्रक्रिया में देरी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।