फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोती बिलखती सीएम धामी से बोली खुशबू- मेरे मम्मी पापा से बात करवा दो सर

रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Aug 2025 11:26 AM IST

धराली गांव की कई महिलाएं और युवतियां बृहस्पतिवार को सुबह जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंच गए। वहां पर सीएम के पहुंचते ही खुशबू पंवार और अन्य युवतियां रो पड़ीं। उनका कहना था कि तीन दिन हो गए हैं, लेकिन उनके माता-पिता और परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है। कहा कि पहले ही हादसे में चाचा, चाची और मासूम बच्चा लापता है। अब मां पिता से बात नहीं हो पाई। खुशबू, अंकिता पंवार, तनुजा पंवार, स्वाती युवतियों के साथ बीना पंवार, पुष्पा पंवार आदि कई महिलाएं सुबह ही जिला अस्पताल पहुंच गई थीं। वहां पर उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि मुख्यमंत्री धामी अस्पताल आ रहे हैं। खुशबू ने बताया कि जिस दिन आपदा आई थी उस दिन थोड़ी देर के लिए पिता से बात हुई कि तेरे चाचा-चाची चले गए। उसके बाद से उनसे बात नहीं हो पाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें