समर्थ पोर्टल से आईडी कार्ड जारी नहीं होने से गुस्साए पीजी कॉलेज उत्तरकाशी के छात्रों ने श्रीदेव सुमन विवि का पुतला जला व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि शैक्षणिक सत्र शुरू हुए तीन माह से अधिक का समय बीत गया है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। लेकिन प्रथम वर्ष के छात्रों को अब तक आईडी कार्ड जारी नहीं की गई हैं, जिसके चलते उन्हें पुस्तकालय से किताबें नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में कुछ दिनों में इंटरनल परीक्षाएं होनी है। बिना किताबों के छात्र-छात्राएं कैसे परीक्षा देंगे। छात्रों ने पांच अक्तूबर तक आईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं करने पर उग्र आंदोलन व तालाबंदी करने की चेतावनी दी।