यूसीसी पोर्टल में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों की भूमिका खत्म करने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। पांच दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने उपनिबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूसीसी पोर्टल में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों को भी शामिल किया जाए। इस प्रदर्शन में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, अशोक सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।