फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रतिरोध कार्यक्रम में उमड़ा श्रमिकों का हुजूम

हीरा मेहरा Updated Sun, 14 Dec 2025 07:54 PM IST

रुद्रपुर में अखिल भारतीय मजदूर अधिकार दिवस पर केंद्र सरकार की श्रम संहिताओं के विरोध में आयोजित प्रतिरोध कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों से जुड़े लोगों ने श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल श्रमिकों ने नगर में जुलूस निकाला। मजदूर अधिकार संघर्ष अभियान (मासा) के आह्वान पर नगर के गांधी पार्क में एकत्र श्रमिक संगठनों के लोगों ने चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। स्थल पर हुई सभा में सेंटर फॉर स्ट्रगलिंग ट्रेड यूनियंस के मुकुल, इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमाम विरोधों को नजरंदाज करते हुए बीते 21 नवंबर को पूंजीपतियों के हित में मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया। यह देश के मजदूर वर्ग पर अब तक का सबसे बड़ा हमला है। सभा के बाद श्रमिनों ने नगर में जुलूस निकाला। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को मांगों के संबंध में ज्ञापन भेजा। सभा में श्रमिक नेता धीरज जोशी, कैलाश भट्ट, दिनेश तिवारी, रविंद्र पाल, जीवन लाल, अनूप सिंह रावत, विकल कुमार, दिनेश भट्ट ने विचार रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें