फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति बोले- पंत विवि को दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार करना लक्ष्य

रुद्रपुर के पंडित गोविंद बल्लभ कृषि विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने विश्वविद्यालय को दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार करना लक्ष्य बताया है। विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहली बार पत्रकारों से मुखातिब प्रो. कश्यप ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालयय का अपना एक अलग इतिहास रहा है। विश्वविद्यालय विगत 65 वर्ष से देश की सेवा में लगा हुआ है। देश में हरित क्रांति आई और आज तक खाद्यान्न उत्पादन में देश आत्मनिर्भर हैं, उसमें पंतनगर विस्वविद्यालय का अहम योगदान है। सारे देश में पंतनगर के बीजों से अनाज पैदा होता है। पंतनगर को शोध आधारित विश्वविद्यालय के रूप में आगे बढ़ना है और खड़ा होना है। उद्योगों की समस्या पर आधारित रिसर्च और किसानों की समस्याओं से सीधे जुड़रे हुए शोध पर फोकस किया जाएगा। आने वाले समय में विश्वविद्यालय राज्य और भारत के विकास में बड़ा योगदान देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें