फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक बेहड़ ने सड़क पर स्मार्ट मीटर तोड़कर जताया आक्रोश, टीम को वापस भेजा, कहा- इसका करेंगे विरोध

किच्छा के शंकर फॉर्म में सोमवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को विधायक तिलकराज बेहड़ का आक्रोश झेलना पड़ा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने मीटर लगा रही टीम को वापस लौटा दिया। उन्होंने सड़क पर मीटर तोड़कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि वह आम जनता को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर पीड़ित नहीं होने देंगे। विभाग सबसे पहले उद्योगपतियों के घरों में और उनके प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए। जहां की जनता स्मार्ट मीटर का विरोध करेंगी वह उनके साथ खड़े रहेंगे। स्मार्ट प्रीपेड मीटर अपनी विधानसभा में नहीं लगेंगे। विभाग की ओर से जबरदस्ती स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। जिसका लोग विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से मीटर लगा रहा है तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे। लेकिन अगर आम जनता प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध करेगी तो वह जनता के साथ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें