उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड कर्मचारी संघ और उत्तराखंड मंडी समिति कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मंडी भवन के गेट पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी। कर्मचारियों ने मांग की कि मंडी समितियों की दुकानों और संपत्तियों को लीज से फ्रीहोल्ड में न बदला जाए तथा अन्य विभागों के कर्मियों को मंडी विभाग में समायोजित न किया जाए। उनका कहना है कि वे लंबे समय से इन मुद्दों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारी संघों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।