फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur : मेयर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

हैदराबाद (तेलंगाना) में हुई 26वीं कैडेट सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्क्वे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे शहर के खिलाड़ियों का नगर निगम परिसर में स्वागत किया गया। मेयर विकास शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। स्क्वे एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव मो. हसन खान के प्रयासों की भी सराहना की। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में स्वर्ण पदक जीतने वाली रिद्धिमा सती, लिपिका, तनिषा, इनाया खान के अलावा रजत पदक विजेता संजय व कांस्य पदक विजेता साक्षी दिवाकर, सौम्या बिष्ट, विशाल शर्मा, जितेंद्र कुमार मौर्य, आरती पुजारी, निशा रामपाल, वारन्या नैथानी व आदविका यादव शामिल रहे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मेयर ने कहा कि तराई की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराकर शहर का गौरव बढ़ा रही हैं। सरकार ने प्रदेश में देवभूमि के साथ खेल भूमि बनाने के लिए खेल नीति लागू की है। प्रदेश में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकार सरकारी नौकरियां भी दे रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें