फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला : 15 तक एसएसपी नहीं हटे तो पुलिस मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना—गणेश गोदियाल

रुद्रपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि सरकार प्रदेश में अपराधियों और अपराधियों को संरक्षण देने वाले अधिकारिक को सिस्टम में बैठा रही है। सुखवंत सिंह आत्महत्या इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा है कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निचले अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी है, लेकिन एसएसपी के खिलाफ कौन कार्रवाई करेगा। क्योंकि मृतक ने मरने से पहले एसएसपी का भी नाम लिया है। सीएम को इस मामले का संज्ञान लेकर एसएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। 15 तक एसएसपी को नहीं हटाया गया तो कांग्रेस पुलिस मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देगी। गोदियाल ने मंगलवार को रुद्रपुर में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मृतक ने खुद एसएसपी को आरोपी बताया है। वही एसएसपी एसआईटी बना रहा है। उससे जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। एसएसपी को खुद जिला छोड़कर चला जाना चाहिए। एसएसपी और थानाध्यक्ष का पहले से गठजोड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें