श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी बृहस्पतिवार को काशीपुर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। द्विवेदी ने कहा कि चारधाम यात्रा पर देश के साथ-साथ विदेश से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। मात्र 29 दिन में 11 लाख श्रद्धालु बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेस्ट हाउस में पहुंचे हेमंत द्विवेदी का जिलाध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में काशीपुर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार, कविनगर मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा आदि ने स्वागत किया। द्विवेदी ने कहा कि आपदा के बाद दोनों धामों का भव्य निर्माण मास्टर प्लान के तहत केंद्र सरकार ने किया है। यात्रा को पीएम कार्यालय और राज्य सरकार स्वयं मॉनिटर करती है। वहां पर काशीपुर नगर मंडल उपाध्यक्ष श्याम मोहन, काशीपुर नगर मंडल उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, काशीपुर नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, काशीपुर नगर मंडल मीडिया संयोजक भागीरथ शर्मा आदि मौजूद रहे।