फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य यात्रा निकालकर भारत माता की जय के नारे लगाए, विधायक बोले- सेना के पराक्रम से देश में उत्साह का माहौल

रुद्रपुर के मुख्य बाजार में विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में विशाल शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लिये भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ शामिल हुए। आंबेडकर पार्क से निकाली गई यात्रा विभिन्न जगहों से होती गई गल्ला मंडी में खत्म हुई। कार्यक्रम संयोजक विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में जिस प्रकार से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान मे एयर स्टाइक कर आतंक की कमर तोड़ने का काम किया है, उसके लिये हमको अपनी देश के नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत के वीर पराक्रमी सेना पर गर्व है। यह नया भारत है जो आतंक को उसकी भाषा में जवाब देना जानता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ संकल्प पर आतंक के खिलाफ की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की हालत पस्त हो गई है। वहां पर अमित नारंग, रमेश कन्याल, दिवाकर पांडेय, हिमांशु शुक्ला, गुरमीत सिंह, प्रीत ग्रोवर, पंकज बांगा, तरुण दत्ता, राजेश बजाज सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें