फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क सुरक्षा को लेकर स्कूलों में कराई जाएगी पोस्टर प्रतियोगिता, 25 पोस्टरों का परिवहन विभाग करेगा चयन

काशीपुर में सड़क सुरक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग ने स्कूलों में एक पोस्टर प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता में काशीपुर, जसपुर और बाजपुर के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में चयनित होने वाले 25 पोस्टरों को एआरटीओ कार्यालय के नए भवन में लगाया जाएगा। साथ ही पोस्टर बनाने वाले 25 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को एआरटीओ विमल पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा का अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत फरवरी माह के पहले सप्ताह में स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। बताया कि प्रतियोगिता के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल प्रबंधक को सूचना दे दी गई। एक स्कूल से टॉप थ्री पोस्टर परिवहन विभाग में लगाए जाएंगे। जिसके बाद सभी स्कूलों के टॉप थ्री पोस्टर से 25 पोस्टरों का चयन किया जाएगा। चयनित पोस्टरों को एआरटीओ कार्यालय के नए भवन में लगाया जाएगा। साथ ही पोस्टर बनाने वाले 25 प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें