फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर बिफरे विधायक, तेजी लाने के दिए निर्देश

विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर बिफरे विधायक, तेजी लाने के दिए निर्देश रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक आठ लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने कई अन्य सड़कों के कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए। सोमवार को विधायक शिव अरोरा लोनिवि कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के संग बैठक की। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी और विभागों के समन्वय की कमी से कार्य धीमा रहा। डीएम की अध्यक्षता में सीएम घोषणाओं की समीक्षा हुई थी। उसमें विभागों के बीच समन्वय स्थापित करवाया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने बताया कि डीडी चौक से पीएसी गेट तक 3.25 करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। डीडी चौक से मेडिकल कॉलेज तक पोलशिफ्टिंग के लिए 5.47 करोड़ रुपये का टेंडर लगा है। विद्युत विभाग अगले कुछ दिनों में पोलशिफ्टिंग कार्य आरंभ करेगा। विधायक ने पीएसी से मेडिकल कॉलेज तक के चौड़ीकरण का एस्टीमेट विकास प्राधिकरण को भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना 2026 तक पूरी होनी चाहिए और पीडब्ल्यूडी विभाग इसे तय सीमा में पूरा करे। त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक जीएसबी बिछाने का कार्य इस माह पूर्ण हो जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें