काशीपुर। मोहर्रम के यौमे आशूरा पर शुक्रवार को मातमी माहौल में मुहर्रम के ताजिये व अलम उठाए गए। कर्बला के शहीदों की याद में अजादारों ने ‘या हुसैन, या हुसैन’ की सदाएं बुलंद की। देर सांय करबला मैदान में ताजिये दफन किए। मोहल्ला बांसफोड़ान, विजयनगर-नई बस्ती और जसपुर खुर्द क्षेत्रों से उठने वाले ताजिये देर शाम अल्ली खां स्थित करबला मैदान पहुंचें। यहां दुरूद-ओ-फातिहा पढ़कर शहीद-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। लोगों ने अपने घरों में भी नजर-ओ-नियाज़ का एहतमाम किया। जुलूस के मार्गों पर जगह-जगह शरबत और ठंडे पानी की सबीलें लगाई गईं। वहां करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान, अब्दुल रशीद नश्तर एड, पप्पू मंसूरी, अनवार हुसैन, इनआम हुसैन, शरीफ माहगीर, ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खां, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, रहमत अली खां, मुशर्रफ हुसैन, अशरफ सिद्दीकी, शफीक अंसारी, कमर नईम, सआलम खान, डा. एमए राहुल, हाजी सलीम खां, मोबीन खां आदि उपस्थित रहे।