न्याय सम्मान पत्र ना मिलने पर वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। बृहस्पतिवार को वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कहा कि राज्य स्थापना के 24 वर्ष बाद भी उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में घर परिवार छोड़कर सक्रिय भूमिका में रहे राज्य आंदोलनकारियों को न्याय सम्मान पत्र नहीं मिला है। इसके लिए हर सरकार से भीख मांगनी पड़ रही है। वहां शैलेंद्र कुमार मिश्रा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मोहन सिंह बिष्ट, भाष्करानंद जोशी, सचिन शर्मा नाडिंग, युगल किशोर सिंघल आदि थे।