फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर निगम में प्रशासन ने तैयारी को लेकर की बैठक, चैती मेले में टेंडर प्रक्रिया महंगी होने पर जताई चिंता

काशीपुर में ऐतिहासिक चैती मेला शुरू होने से पहले प्रशासन ने पंडा परिवार, पुलिस व नगर निगम प्रशासन के साथ बैठक का तैयारी के लिए सुझाव मांगें। इस दौरान टेंडर प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए लोगों ने कहा कि टेंडर महंगा होने से दुकानदार कम आते हैं और मेले का स्वरूप खत्म होता जा रहा है।नगर निगम सभागार में बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला, मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त विवेक की मौजूदगी में तैयारी को लेकर बैठक हुई। एसडीएम ने बताया कि 15 मार्च से बिजली और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसका निस्तारण 30 मार्च से पहले हो जाएगा। पंडा विकास अग्निहोत्री ने दर्शनार्थियों के लिए टिनशेड व ठहरने की व्यवस्था करने को कहा। एडवोकेट अमरीश अग्रवाल ने चैती मेला के साथ खोखरा देवी मंदिर पर लगने वाली दुकानों की व्यवस्था सही करने और तमाशा बाजार को खुले स्थान पर लगाने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि मेले के नक्शा को अंतिम रूप दिया जाएगा।11 अप्रैल को चैती मंदिर से मां भगवती का डोला वापस पंडा आवास पहुंचेगा। यहां पर वंश गोपाल अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, विवेक अग्निहोत्री, शिवा अग्निहोत्री, लक्ष्मण अग्निहोत्री, दिलीप सक्सेना आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें