फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रुद्रपुर को जाम से मुक्त करने के लिए सड़क पर उतरे मेयर, ट्रांजिट कैंप मोड बंद कराया

किच्छा बाईपास, काशीपुर बाईपास और हाईवे पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए मेयर विकास शर्मा सड़क पर उतरे। उन्होंने निगम, पुलिस, यातायात पुलिस व सीपीयू के साथ शहर का निरीक्षण कर ट्रांजिट कैंप रोड मोड पर बने कट को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। शहर में झील के पास ट्रांजिट कैंप मोड़, काशीपुर बाईपास, डीडी चौक व इंदिरा चौक पर जाम की समस्या जटिल हो रही थी। इसी को देखते हुए मेयर ने बुधवार की शाम नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, सीओ प्रशांत कुमार के साथ जाम के कारणों का सर्वे किया। निरीक्षण में पता चला कि किच्छा बाईपास रोड पर ट्रांजिट कैंप मोड़ का कट जाम का बड़ा कारण बन रहा है जिसे देखते हुए तुरंत बैरिकेडिंग लगाकर इस कट को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही शॉपर स्ट्रीट मॉल के पास बने छोटे कट को भी बंद करने का निर्णय लिया। सर्वे के दौरान जाम के अन्य स्पॉट भी चिन्हित किए गए और संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इससे पहले यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा से विस्तार से वार्ता की। मेयर ने कहा कि खेड़ा मुख्य मार्ग से भी शीघ्र नगर निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण में अभी समय लग सकता है, लेकिन फिलहाल वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके। काशीपुर बाईपास रोड पर इंदिरा कॉलोनी मोड़ के कट को भी फिलहाल बंद किया जाएगा। हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अब तेज हो रहा है। बिजली के पोल हटाने में हो रही देरी और वन विभाग से कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति न मिलने के कारण कार्य प्रभावित था, लेकिन अब सभी आवश्यक अनुमतियां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें