फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशीपुर में हुई 170 एमएम बारिश, जलभराव की समस्या

काशीपुर में सोमवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रिकॉर्ड 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इससे नगर निगम और प्रशासन के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें, चौराहे और निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सुबह होते-होते स्थिति यह हो गई कि सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा हो गया। बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और अभिभावकों को झेलनी पड़ी। सुबह स्कूल के लिए निकले बच्चे और वाहन चालक जलभराव के बीच से किसी तरह रास्ता पार करते नजर आए। बारिश से मुख्य चौराहा, गेबिया नाला, गौतम नगर नाला, रामनगर रोड नाला, मुख्य बाजार, कटोराताल, पटेल नगर, मुरादाबाद रोड, रेलवे स्टेशन रोड, आर्यनगर, चैती फार्म, महाराणा प्रताप चौक समेत अधिकांश सभी मोहल्लों व कॉलोनियों की सड़क पानी से लबालब हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें