फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहत

अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jun 2026 09:05 PM IST

रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण परियोजना को आखिरकार शासन की मंजूरी मिल गई है। शासन ने लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित चौड़ीकरण योजना का शासनादेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना के लिए 10 प्रतिशत धनराशि भी जारी कर दी गई है। शासनादेश जारी होने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने और निर्माण कार्य धरातल पर उतरने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूर्ण होने से काशीपुर बाईपास पर वर्षों से बनी जाम की समस्या से हजारों लोगों को राहत मिलने की संभावना है। बुधवार को इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण रुद्रपुर की प्रमुख जन अपेक्षाओं में शामिल रहा है। इसके लिए लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सकारात्मक सहयोग से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना स्वीकृत हुई है, जो शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। बताया कि प्रारंभिक योजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई 75 फीट प्रस्तावित थी, लेकिन चौड़ीकरण की जद में बड़ी संख्या में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आने की आशंका थी। व्यापारियों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री से सड़क की चौड़ाई 60 फीट निर्धारित करने का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। --- सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध: जिलाध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति रुद्रपुर की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी। पूर्व मेयर व दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण वर्षों पुरानी आवश्यकता थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें