रुद्रपुर में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एडीएम अशोक जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर गन्ना मूल्य का निर्धारण करने के साथ ही बकाया भुगतान की मांग की है। उन्होंने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। कहा कि सरकार गन्ना किसानों की सुध नहीं ले रही है। जिन जगहों पर पानी की पूरी व्यवस्था है वहां पर ग्रीष्मकालीन धान को प्रतिबंधित न किया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा सहित अनेक मौजूद रहे।