38वें राष्ट्रीय खेलों की तेजस्विनी मशाल का नगला पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यहां से सीधे मशाल मल्ली देवरिया स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंची। यहां ओलंपिक संघ के महासचिव डाॅ. डीके सिंह के नेतृत्व में गोल्ज्यू महराज की पूजन-अर्चना कर मशाल जुलूस आगे के लिए रवाना किया गया। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खिलाड़ियों के साथ तेजस्विनी को रवाना किया। यहां शहर में मशाल यात्रा निकली और रूटचार्ट के मुताबिक काशीपुर की ओर रवाना हुई।