फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फड़ और ठेली हटाने पर प्रदर्शन, छोटे व्यापारियों ने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

रुद्रपुर मुख्य बाजार से हटाए गए ठेली और फड़ वालों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने दीपावली को देखते हुए पुरानी व्यवस्था को बहाल रखने की मांग की। दरअसल नगर निगम और पुलिस ने मुख्य बाजार से ठेली और फड़ को हटाने के निर्देश दिए हैं ताकि आवागमन सुगम हो सके। इसको लेकर खील, बताशा सहित दीपावली का सामान बेचने वाले ठेली फड़ वालों में आक्रोश है। बुधवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में लोगों ने बाटा चौक पर प्रदर्शन किया। कहा कि कई लोगों ने एडवांस में दीपावली में बेचा जाने वाला सामान मंगवा लिया है। उनको गांधी पार्क या अन्य जगह पर ठेली, फड़ लगाने को कहा जा रहा है। इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस छोटे व्यापारियों के साथ खड़ी है और किसी कीमत पर उनका अहित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और संजय ठुकराल ने भी इन लोगों के बीच पहुंचकर पीड़ा को सुना।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें