फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनएचएम की मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Dec 2024 02:49 PM IST

रुद्रपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने निशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं का जायजा लिया। चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर के निरीक्षण के दौरान सर्वर ठीक करने के साथ ही अतिरिक्त काउंटर लगाने के निर्देश दिए। अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के शुल्क की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन को मरीजों के साथ ही तीमारदारों को सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चिकित्सकों की कमी को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ मनोज कुमार शर्मा, जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें