रुद्रपुर में विजय दिवस पर भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, विधायक शिव अरोरा सहित तमाम लोगों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।