काशीपुर नगर निगम सभागार में पार्षदों सहित विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने अखिल भारतीय महापौर परिषद का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर महापौर दीपक बाली का स्वागत किया। महापौर को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर और फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। बुधवार को नगर निगम सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर दीपक बाली ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जो सम्मान मिला है वह सब काशीपुर की महान जनता के स्नेह सहयोग और आशीर्वाद और पार्षदों के मिल रहे सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने शहर को बदलने आया हूं। केवल काम करना ही मेरा मकसद है और जिस दिन में यह महसूस करूंगा कि मैं काम नहीं कर पा रहा हूं और मेरे से कोई बेहतर काम करने वाला है तो मैं उसके लिए खुद कुर्सी छोड़ दूंगा। काशीपुर भले ही शहर छोटा है मगर इसका कद इतना बड़ा कर दूंगा कि वह राष्ट्रीय पहचान कायम करेगा। वहां पर ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रभा, गुरबख्श, अजय बन्नू, डॉ. यशपाल रावत, योगेश विश्नोई, चंद्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी, पार्षद दीपा पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।