फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: सीएम धामी करेंगे 46.24 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास

हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:14 PM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे राज्य स्तरीय निकाय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। नगर निगम सभागार में सोमवार को महापौर दीपक बाली ने नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट व पार्षदों के साथ प्रेस वार्ता में जानकारी दी। बताया कि निगम में अनेक योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। शपथ ग्रहण के बाद अब तक नगर निगम में 100 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निगम क्षेत्र में कुल 46.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का चार नवंबर को शिलान्यास करेंगे। इनमें 30.73 करोड़ की लागत से 159 सड़क और नाली निर्माण कार्य शामिल है। वहीं, 5.62 करोड़ की लागत से 69 आवश्यक विकास कार्य किए जाएंगे। बताया कि अब तक नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के तहत 505 सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किए जा चुके और इनमें 70 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। वहां पार्षद गुंजन प्रजापति, बीना नेगी, संजय शर्मा, पुष्कर बिष्ट, अब्दुल कादिर, दीपा पाठक, शरीफ मोहम्मद, मनीष मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें