फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहब के मंत्र से ही आगे बढ़ेगा समाज, 134वीं जयंती पर संविधान निर्माता को सर्वसमाज ने किया नमन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर ऊधमसिंह नगर जिलेभर में कार्यक्रम हुए। लोगों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आदर्श काॅलोनी स्थित बुध पार्क में आयोजित समारोह में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने दिए मंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो... से ही समाज आगे बढ़ेगा। डॉ. बीआर आंबेडकर जनसेवा एवं शिक्षण विकास समिति की ओर से आंबेडकर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भीम भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैप्टन एसपी सिंह, विधायक शिव अरोरा और पूर्व मेयर रामपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि संविधान निर्माता सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। वहां मेयर विकास शर्मा, सुरेश परिहार, रामस्वरूप भारती, छोटेलाल गुरुजी, अयोध्या प्रसाद आजाद आदि थे। आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, मोहन खेड़ा आदि ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। यहां संजय जुनेजा, गौरव खुराना, इंद्रजीत सिंह थे। ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में भीम आर्मी की तरफ से शोभायात्रा निकली गई। वहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सुरेश भारती, मुकेश राजौरिया, इमरान अंसारी, दर्शन कोली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें