केंद्र सरकार की ओर से कई उत्पादों पर मानक अनिवार्य कर दिए गए हैं। ताकि देश का उत्पाद ज्यादा से ज्यादा निर्यात किया जा सके। इसके लिए मानकों का अनुपालन करना जरूरी है। इसी के चलते उद्यमियों को जागरूक करने व मानकों के प्रावधान के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की ओर से यूके यूपी प्लाईवुड एसोसिएशन के सहयोग से इंडस्ट्री सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम एवं मानक मंथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट रहे।