फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल...मलखंब के महिला वर्ग में मध्यप्रदेश चैंपियन

38वें राष्ट्रीय खेलों की मलखंब प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम महिला वर्ग की चैंपियन बनी। महाराष्ट्र दूसरे और छत्तीसगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। खटीमा के चकरपुर स्थित वन चेतना केंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में मलखंब प्रतियोगिता के दूसरे दिन पोल, हैंगिंग और रोप मलखंब में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने 83.20 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। महाराष्ट्र 82.85 अंक के साथ दूसरे और छत्तीसगढ़ की टीम 80.05 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। एमपी की टीम में कोच श्वेता चौहान के अलावा वीरा राठौर, माही राठौर, अनुष्का नायक, सिद्धी गुप्ता, जयशिका प्रजापति और अंजली यादव शामिल रहे। मलखंब एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव रमेश चंद्र ओली ने बताया कि पुरुष वर्ग का मुकाबला अभी चल रहा है। वहां मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मैनपाल, सचिव विपिन पठानिया, कोषाध्यक्ष एम गोपाल, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, योगेश मालवीय, दिलीप गवानी, संतोष राठौर आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें