रुद्रपुर नगर के ट्रांजिट कैंप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 11 फुट ऊंची प्रतिमा लगेगी। मेयर विकास शर्मा ने प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधिवत शिलान्यास कर दिया है। शनिवार को ट्रांजिट कैंप में शिलान्यास करते हुए मेयर शर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की स्थापना केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि बंगाली समाज और प्रत्येक राष्ट्रभक्त की भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज लंबे समय से नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठा रहा था। नगर निगम के बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव पास करने के बाद प्रतिमा स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कहा कि प्रतिमा स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जाएगा।