फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पैराग्लाइडिं एक्रो चैंपियनशिप में फ्रांस के थियो डेबलिक बने विजेता

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की पहल पर आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्रो वर्ल्ड चैंपियनशिप एवं एसआईवी प्रतियोगिता का शानदार समापन हो गया। एक्रो चैंपियनशिप में फ्रांस के थियो डेबलिक और एसवीआई प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के ओम तानाजी टाकवे विजेता बने। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को इनामी धनराशि के चेक के साथ ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन से पहले देश-विदेश के पायलटों ने अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ टिहरी बांध की झील में बोटिंग कर शारदार करतब दिखाए। चार दिनों तक देश-विदेश के पायलटों ने प्रतापनगर की पहाड़ियों और कुट्ठा के टेक ऑफ प्वाइंट से शानदार पैराग्लाइडिंग कर दर्शकों को खूब रोमांचित किया। इस दौरान 250 से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने निशुल्क पैराग्लाइडिंग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें