जनपद टिहरी के कीर्तिनगर परगने में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने विभिन्न विभागों से संबंधित 65 जनसमस्याएं सुनी। इनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समय पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सड़क, पानी, शिक्षा, जंगली जानवरों से सुरक्षा व श्रीनगर जल विद्युत परियोजना से पैदा हुई जन समस्याओं पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।