भिलंगना ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट विद्यालय, मत्थकुड़ी में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर हिंदाव क्षेत्र की जनता का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।