देहरादून से उत्तरकाशी जिले के ज्ञानसू जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती किया गया है। वाहन में 12 लोग सवार थे 10 लोग पूरी तरह से सुरक्षित बच निकले। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि रविवार शाम 3.15 बजे के लगभग टेंपो ट्रैवलर देहरादून से सुवाखोली-नगुन भवान मोटर मार्ग पर नागराजाधार बयाड गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में वाहन चालक सुंदरलाल पुत्र बैसाखू निवासी ग्राम बदाना उत्तरकाशी, अनुराधा पत्नी विक्की निवासी विकासनगर देहरादून घायल हो गई थी। महिला अपने मायके सुक्खी जा रही थी। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल हो गया था। जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।