नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में तीन दिवसीय 22वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ। प्रतियोगिता में राज्य के सभी 13 जिलों की टीमों के साथ ही स्पोर्ट्स कालेज देहरादून की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। बालक वर्ग की अंडर-14, अंडर-17 और अंडर 19 के बीच आयोजित की जा रही है। राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 504 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।